फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड कलां के ठेके पर फायर कर सेल्समैन से 30 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड कलां के शराब ठेके पर फायर कर सेल्समैन से 30 हजार रुपये लूटने वाले आरोपियों को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गांव पीरांवाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कैंट निवासी आयुष, सिसाय बोलान निवासी सुनील उर्फ सोनी व ललाना बास निवासी योगेश उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। आरोपियों को शुक्रवार को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपी हिसार व हांसी में हत्या के प्रयास, शराब ठेके पर लूट, फिरौती मांगने व पिस्तौल के बल पर बाइक छीनने के कई मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन

बता दें कि 9 अगस्त को सातरोड कलां स्थित शराब के ठेके पर मौजूद कारिंदे प्रदीप ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 9 बजे बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने गल्ले से 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए।
इन मामलों में वांछित थे आरोपी
- 9 अगस्त की रात 8 बजे गांव सातरोड कलां शराब के ठेके पर फायर कर ठेके पर सेल्समैन से 30 हजार रुपए लूटे थे।
- 12 जून की रात में गांव लाडवा निवासी नवनीत के घर पर गोलियां चलाई थी।
- एक जून को लाहौरी गांव में अवैध शराब बेचने का विरोध कर रहे ठेकेदारों को पिस्तौल दिखा उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था। - 4 जुलाई की रात में शराब ठेकेदार गांव गुराना निवासी नरेश कुमार और उसके भाइयो पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुछ माह पहले पिस्तौल के बल पर एक बाइक मलिकपुर और एक बाइक मलिकपुर के खेतों के पास से छीनी थी।
- गांव बधावड़ निवासी सतेंद्र कुमार के घर पर संदीप बागड़ी के कहने पर हवाई फायर कर धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें