हिसार। कैमरी ओवरब्रिज के पास से भिवानी जिला के बडदू धीरजा निवासी ललित का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में सीआईए ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जींद के दुर्जनपुर निवासी प्रवीन, छान निवासी आशीष और विधवान निवासी दीपक के रूप में हुई है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस दो आरोपी सचिन और सुमित को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में 4 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस ने पत्नी समेत 16 नामजद के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस को दिए गए बयान में भिवानी जिले के गांव बडदू धीरजा निवासी संजय ने बताया था कि उसका भतीजा ललित हिसार के विद्युत सदन में चपरासी के पद पर कार्यरत था। ललित की शादी विधवान गांव निवासी संजय की बेटी सरोज से हुई थी। इसके बाद मनमुटाव होने पर 28 जुलाई को भिवानी अदालत में तलाक का केस डाला था। इस दौरान पंचायत हुई थी। ललित के परिजनों ने पंचायती तलाक के लिए 12 लाख रुपये देने पर सहमति जताई थी।