बरवाला। शहर के टाेहाना रोड स्थित किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व सामान ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक वार्ड 2 निवासी लवली कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पुलिस चौकी से सामने कुछ दूरी पर है। बुधवार रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। वीरवार सुबह एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब वह दुकान पर पहुंचा और सामान संभाला तो दुकान में रखी साढ़े 8 हजार की नकदी व हजाराें रुपयाें का सामान गायब मिला।