घर से गैस सिलिंडर चोरी करने वाले को पकड़ा ललित शर्मा।
हिसार। सेक्टर 14 के पार्ट टू से चोर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के स्टाफ मुकेश शर्मा के घर से दिन दहाड़े गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। उनके भाई ललित शर्मा ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। घटना एक आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. गुप्ता के स्टाफ मुकेश शर्मा सेक्टर-14 पार्ट टू में परिवार के साथ रहते है। अभी उन्होंने वहां शिफ्ट किया है। वीरवार दोपहर तीन बजे बाइक पर सवार तीन युवक घर के बाहर आते है। एक युवक घर के अंदर जाता है और गैस सिलिंडर उठा कर लाता है। घर से बाहर आते ही सिलिंडर के साथ युवक बाइक पर बैठ जाता है। इसी दौरान मुकेश का भाई ललित शर्मा गाड़ी खड़ी कर आता है। ललित शर्मा को बाइक सवार पर शक होता है तो वह उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास करता है, लेकिन एक हाथ में फाइल होने के कारण वह चोरों को नहीं पकड़ पाता और चोर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना एक आवास के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।