हिसार। साउथ बाईपास पर पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर 2.52 लाख रुपये चोरी कर ले गया। पता चलने पर कार मालिक पीएलए निवासी अशोक कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीएलए निवासी अशोक कुमार ने बताया कि साउथ बाईपास पर ऑफिस बनाया हुआ है। एक अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर प्लाट संभालने के लिए गया था। करीब 15 मिनट बाद वापस आया तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा हुआ बैग था। बैग के अंदर 2 लाख 52 हजार रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद