फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक की दीवार और खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 35 लाख से अधिक की नकदी बची

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिरही कलां स्थित केनरा बैंक शाखा को चोरों ने सोमवार रात अपना निशाना बनाया। चोर बैंक की दीवार और खिड़की को क्षतिग्रस्त कर बैंक के अंदर दाखिल हुए, लेकिन नकदी ले जाने में सफल नहीं हो पाए। मंगलवार सुबह बैंक स्टाफ को चोरों के असफल प्रयास का पता चला और इसके बाद मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिरही कलां में केनरा बैंक की शाखा गांव के अड्डे पर ही है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश लोग बैंक की दीवार और खिड़की क्षतिग्रस्त कर अंदर दाखिल हुए। उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि चोर स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच पाए। सूत्रों के अनुसार सोमवार रात बैंक में 35 लाख से अधिक की नकदी थी जो चोरी होने से बच गई। हालांकि बैंक प्रबंधक की ओर से इस राशि की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अहम बात यह है कि सात साल के अंदर इस बैंक शाखा में चोरों ने पांचवीं बार दस्तक दी है और पहले हुई वारदातों से सबक लेते हुए भी बैंक अधिकारियों ने यहां रात के समय चौकीदार की व्यवस्था नहीं की है। सदर थाना पुलिस के अलावा, सीआईए और एफएसएल टीम ने भी यहां पहुंचकर जांच की। बैंक अधिकारी की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें