दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग से गुजरते राहगीर।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को भी शीतलहर चलने से दिनभर ठंड का प्रकोप बना रहा। अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा छाया जबकि तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और दिनभर धूप नहीं खिली। वहीं, शाम के समय आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
बता दें कि पश्चिमी ठंडी हवाओं का दबाव बनने से दिनभर ठंडक बनी रही। लोग दिनभर अलाव सेंकते नजर आए। बाजारों में लोगों का आवागमन कम ही रहा जबकि सुबह कोहरे की वजह से वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी भी हुई। ठंड के चलते आम जन जीवन बेहद प्रभावित रहा। संवाद