फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेंट्रल जेल-वन में पहले चाय बनाने को लेकर मचा घमासान, दो बंदी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेंट्रल जेल-वन में चार बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन बंदियों ने मारपीट कर दो बंदियों को घायल कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में तीन नामजद बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फतेहाबाद के भूना निवासी संदीप ने बताया कि वह चोरी के मुकदमों में जेल के ब्लॉक नंबर 12 के कमरा नंबर 2 में बंद है। उसके साथ अन्य हवालाती भी बंद हैं। उसकी दोस्ती उकलाना के वार्ड 12 निवासी सन्नी से हो गई। वह शनिवार रात को दोस्त के साथ कमरे में भट्ठी पर चाय बना रहा था। उसी समय कमरे में बंद अन्य हवालाती रविन्द्र वासी सुलतानपुर, सचिन उर्फ कातिया वासी राखी खास व रघुबीर सिंह वासी बोडीवाली (फतेहाबाद) एक पतीले में चाय बनाने के लिए आए। उन्होंने उनका बर्तन भट्टी से उठाकर अपना पतीला रख दिया। इस पर उसने व सन्नी ने अपना पतीला उठाकर फिर से भट्ठी पर रख दिया। इसे लेकर आरोपियों ने उसके व सन्नी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को गालियां देने से मना किया तो उन्होंने उन दोनों को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें उसे व सन्नी को काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर अन्य हवालाती व जेल के कर्मचारी आ गए। उन्होंने उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें