फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना सिरसा पुलिस ने गांव माधोसिंघाना में हुई चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने किया। पुलिस ने शुक्रवार को अरनियांवाली निवासी बाबू लाल और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दुकान मालिक सुभाष चन्द्र ने पुलिस चौकी मल्लेकां ने शिकायत दी थी कि 12 अगस्त की रात को गांव माधोसिंघाना बस स्टैण्ड पर उसकी दुकान श्री बाला जी बर्तन भंडार का शटर तोड़कर चोर ने 30 किलो कॉपर, 20 किलो पीतल का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें