हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में विभिन्न गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जून को होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अकाउंटेंट के पद के लिए लिखित परीक्षा 7 जून को सुबह के सत्र में 10:30 बजे से 12:00 बजे तक और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जून को सायंकालीन सत्र में 2:30 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा। इन पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 04 जून से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद