फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी एक युवती ने चंडीगढ़ एरिया के अकबर नामक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए की वीडियो व फोटो बना ली। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद युवक और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद पति से विचार न मिलने के कारण उनके आपस में मतभेद हो गए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर फरवरी 2020 में वह अकबर के संपर्क में आई। इसके बाद उन दोनों की फोन पर बातें होने लगी। एक दिन वह आरोपी से वह चंडीगढ़ मिली तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान बातचीत में उसे बताया कि पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। इस पर आरोपी अकबर ने कहा कि तुम पति से तलाक ले लो, हम शादी कर लेंगे। इसके बाद उसने मुझे झांसे में लेते हुए 21 मई 2021 को एक फ्लैट में बुलाया और वहां पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद मुझे चक्कर आने लगे। आरोप है कि बेहोशी के हालत में अकबर ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। उक्त हरकत की आरोपी ने वीडियो व फोटो बना ली। पीड़िता ने कहा कि उसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने व शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने लगा। इस बारे में जब मैंने उसके माता-पिता से शिकायत की तो वे बोले, तुम पति से तलाक ले लो, हम तुम दोनों की शादी करवा देंगे। इस पर मैंने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद युवक ने 14 जुलाई 2022 को मेरे साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब मैंने उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और मेरा मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें