मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद एकत्र ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला (सिरसा)। डबवाली उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में करीब 100 वर्ष पुरानी मस्जिद का 300 फुट ऊंचाई पर स्थित छज्जा गिर गया। इतना ही नहीं गुंबद भी गिर गया। इससे मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। कई परिवार बाल-बाल बच गए। इस दौरान कई घरों में दरारें आ गईं।
गांव के केंद्र बिंदु में आजादी से पूर्व में बनी मस्जिद का ऊंचाई पर स्थित खंडहर का हिस्सा गिरने से रविवार की देर रात ग्रामीणों अफरा तफरी मच गई। हैप्पी, ओम प्रकाश, रेशमा, सुनीता, पुरुषोत्तम दास, विमल मेहता ने बताया कि यह मस्जिद करीब 100 वर्ष पुरानी होने की वजह से खंडहर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मस्जिद के मलबे को शीघ्र हटाने की गुहार लगाई गई है।