फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: बिना तपे खत्म हो गया नौतपा, कल से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, 7 जून तक बारिश के आसार

Sat, 03 Jun 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक रहेगा। इस दौरान बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
हिसार। शाम को आसमान में छाए हल्के बादल व दिल्ली रोड से गुजरते वाहन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो जून को नौतपा का आखिरी दिन था और इस दिन भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। इसके साथ इस बार नौतपा बिना तपे ही खत्म हो गया। उधर, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 7 जून तक बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले माह में आए एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में लगातार 11 दिन तक बादलवाही व बारिश की गतिविधियां जारी रहीं। इस कारण से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई। इन 11 दिनों के बीच 9 दिन नौतपे के रहे। इस तरह से इस बार नौतपा ठंडा ही बीत गया। शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए गए। मौसम साफ रहने के कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अरब सागर पर बने अत्याधिक कम दबाव के क्षेत्र से मिलेगी नमी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक रहेगा। इस दौरान बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। मगर 4 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसे अरब सागर पर बने अत्याधिक कम दबाव के क्षेत्र से नमी मिलेगी, जिस कारण यह काफी असरदार साबित होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 4 से 7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसका ज्यादा असर प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में होगा।
विज्ञापन


नौपते के दौरान दिन के तापमान की स्थिति
तिथि-अधिकतम तापमान-सामान्य से कम
  • 25 मई-35.6-6.0
  • 26 मई-32.4-10.0
  • 27 मई-31.5-11.0
  • 28 मई-36.0-6.5
  • 29 मई-32.9-9.6
  • 30 मई-35.2-7.3
  • 31 मई-27.5-14.6
  • 01 मई-30.8-11.3
  • 02 मई-33.1-9.0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें