फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर लौटी महिला को चोर कमरे में बंद कर हुआ फरार, नकदी और जेवरात ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाऊन में मंगलवार दोपहर को दो चोर मकान में घुसकर नकदी और जेवरात ले गए। महिला जब घर लौटी तो चोर उसे धक्का मारकर कमरे में बंद कर फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में मॉडल टाऊन के बच्चाराम ने बताया कि मैं अपने बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहता हूं। मेरे साथ वाले कमरे में नेपाल निवासी विजय रहता है। मेरी पत्नी दोपहर को बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। जब वह वापिस आई तो दो लड़के घर का ताला तोड़कर कमरे में चोरी कर रहे थे। चोर मेरी पत्नी को देखकर डर गए और धक्का मारकर मेरी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में जब सामान की जांच की तो पता चला कि चोर सोने का 1 मंगलसूत्र, 12000 रुपये व बच्चों का गुल्लक तोड़कर करीब 4000 रुपये चोरी करके ले गए। चोरों ने पड़ोसी विजय के कमरे से 20000 रुपये की नकदी चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें