फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कागसर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कागसर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों पर सरकारी काम बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने, गाड़ी के शीशे तोड़ने व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौंद बिजली निगम के जेई हरिओम ने बताया कि वह, एएफएम राजेन्द्र, एएफएम धर्मबीर व अन्य गांव कागसर में बिजली की चोरी पकड़ने के लिए गए थे। जैसे ही उनकी टीम प्रवीण कुमार व हुकमचंद के घर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरिओम, काला, रामफल, प्रवीन व अन्य ने टीम के साथ हाथापाई की और कपडे़ फाड दिए। इसके अलावा ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बिजली चोरी का वीडियो बनाने वाला मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें