फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आइसक्रीम फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने की छापा मार कार्रवाई, कुल्फी के भरे पांच सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर कालेज रोड पर बिना लाइसेंस के चल रही एक आइसक्रीम फैक्टरी पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापा मार कारवाई करते हुए पांच सैंपल लिए हैं। छापा मार कार्रवाई की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और कस्बे की किरयाणा सहित अनेक दुकानें बंद कर दुकानदार चले गए। इस कार्रवाई के दौरान मालिक के पास आइसक्रीम बनाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने चाकलेट पेस्ट, आइसक्रीम, कुल्फी व अन्य सामान को नष्ट करवाया।
विज्ञापन

बता दें, कि सीएम फ्लाइंग टीम में शामिल एसआई रणधीर सिंह, जीआरपी एएसआई सुरेंद्र सिंह व फूड सेफ्टी विभाग के एफएसओ डॉ. भंवर सिंह के साथ कालेज रोड स्थित बर्फ बनाने की कृष्णा आइस फैक्टरी पर पहुंचे। टीम ने जब आइसक्रीम बनाने का लाइसेंस मांगा तो फैक्टरी मालिक कपिल कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। फूड सेफ्टी विभाग के एफएसओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फैक्टरी से 480 रबड़ी कुल्फी, 30 लीटर रबड़ी कुल्फी दूध, 2200 ऑरेंज व वनीला कुल्फी, 60 मटका कुल्फी, 160 चाकलेट कुल्फी, 200 पिसता कुल्फी व 60 कोन कुल्फी मिली। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सभी आइसक्रीम व कुल्फी से पांच सैंपल लिए। अब प्रत्येक सैंपल के चार नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। टीम ने 10 किलोग्राम चाकलेट पेस्ट, एक हजार ओरेंज व वनीला कुल्फी, 100 लीटर ओरेंज कुल्फी की सामग्री को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया। फैक्टरी में बिना सीरियल नंबर व मार्का की एक कुल्फी मिक्सिंग मशीन प्रयोग में लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें