चरखीदादरी पहुंची प्रदेश की राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी टीम के स्वागत के लिए पहुंचे लोग।
हिसार। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी में खेलने के लिए प्रदेश के लड़कों की टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। 21 जनवरी से शुरू दो दिवसीय स्पर्धा में टीम की कप्तानी हिसार के अमन कर रहे हैं। हिसार से रवाना हुई यह टीम शनिवार शाम चरखी दादरी स्टेशन पर पहुंची। वहां मौजूद मुकेश सरपंच, लोकगायक राजेश थुरानिया, महिला प्रशिक्षक सुदेश तक्षक, प्रियांशु तक्षक और एसआई अनूप आदि ने खिलाड़ियों का शुभकामनाएं दीं।