फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन की किस्त से बचने के लिए रची थी गाड़ी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। सिसाय क्षेत्र के सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास से 29 जुलाई को हुई कार लूट की वारदात को गाड़ी मालिक ने ही अपने एक दोस्त संग मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी गाड़ी का पता नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि लोन के तीन लाख रुपये नहीं चुका पाने के चलते ही गाड़ी मालिक ने लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

29 जुलाई को सैनीपुर फ्लाईओवर के पास एक गाड़ी को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। गाड़ी मालिक ढाणी कुतुबपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। गाड़ी मालिक ने पुलिस को बताया था कि दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने गाड़ी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता लगा कि गाड़ी पर तीन लाख रुपये लोन है और किस्त जमा नहीं हो रही है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक सुरेंद्र के अलावा उसके दोस्त जोगेंद्र को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गाड़ी के लिए मण्पपुरम फाइनेंस कंपनी से लोन हुआ था। गाड़ी पर तीन लाख रुपये लोन है और समय पर किस्त नहीं भरी जा रही है। इससे बचने के लिए सुरेंद्र ने अपने दोस्त जोगेंद्र के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अभी गाड़ी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें