फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसपी ने किया थाना बास और पुलिस चौकी सोरखी का औचक निरीक्षण

Fri, 26 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने थाना बास और पुलिस चौकी सोरखी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड, मालखाना और केसों की समीक्षा कर समय पर निपटान के निर्देश दिए। थाना स्टाफ को शिकायतकर्ताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बास। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने वीरवार को थाना बास और पुलिस चौकी सोरखी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड, साइबर डेस्क और महिला डेस्क की जानकारी ली। उन्होंने थाना के मुंशी कक्ष, शस्त्रागार और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी पड़ताल की। उन्होंने थाना प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं के साथ सहयोग और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाए। एसपी ने थाने में लंबित केसों की स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा में निपटाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें