फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिवाली-छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

Fri, 06 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गोरखधाम गाड़ी से जाने वाले यात्रियों की भीड़ सीट के लिए जद्दोजहद करते यात्री
विज्ञापन
हिसार। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर लोग घर लौट रहे हैं। इससे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। हालात यह हैं कि यात्रियों की संख्या के मुकाबले ट्रेनें कम पड़ने लगी हैं। छठ पर्व तक लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों को जनरल डिब्बों में भी जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वीरवार को हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ के कारण यात्रियों को सीटों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। सीट नहीं मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें