फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जिला परिषद वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल-10 वार्ड ही रहेंगे

Thu, 06 Oct 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

जिला परिषद में कुल 30 वार्ड हैं। जिसमें अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है। जिसमें 20 वार्ड आरक्षित हो गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त उतम सिंह जिला परिषद की वार्डबंदी के ड्रॉ दिखाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर को एक बार फिर से गांव में शामिल जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौथी बार जिला परिषद की वार्डबंदी की गई। वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार को जिला परिषद के वार्डों में आरक्षण तय किया गया। जिसमें पहली बार पिछड़े वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड ही रहेंगे। कुल 30 में से 20 वार्ड अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के लिए तय किए गए हैं। 

विज्ञापन

 
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) उत्तम सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को निकाले गए ड्रॉ के उपरांत जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण की स्थिति निम्न प्रकार से निर्धारित कर दी गई है। लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद हिसार के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 1, 5, 19 व 29 पुरुष वर्ग तथा वार्ड नंबर 2, 13 व 24 महिला वर्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : आदमपुर उपचुनाव: कार्यकर्ताओं से पूछकर प्रत्याशी घोषित करेगी इनेलो,बसपा का चुनाव लड़ने से इनकार
विज्ञापन


बीसी-ए के लिए वार्ड नंबर 4 महिला तथा वार्ड नंबर 15 व 20 महिला के अलावा आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 26 तथा 28 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सामान्य वर्ग पुरुष हेतु वार्ड नंबर 3, 6, 8, 10, 12,17, 22, 25, 27 तथा 30 शामिल हैं।
विज्ञापन


30 में से 20 वार्ड हो गए आरक्षित
जिला परिषद में कुल 30 वार्ड हैं। जिसमें अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है। जिसमें 20 वार्ड आरक्षित हो गए हैं। इस तरह से कुल 30 वार्ड में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 10 वार्ड ही उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें