हिसार। कैंट एरिया निवासी 29 वर्षीय नवीन ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाने के जांच अधिकारी शमशेर ने बताया कि युवक के पिता धर्मबीर के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक शादीशुदा बहन है। परिवार मूल रूप से हांसी जिले के गांव चानौत का रहने वाला है। पिता ने पुलिस को बताया कि नवीन मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार रात करीब 10 बजे उसे खाना खाने के लिए बुलाने छत पर बने कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला। ब्यूरो