हिसार। शहर से बेसहारा पशु पकड़ते निगम कर्मचारी।
हिसार। नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 22 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भेजा। अभियान के सहायक नोडल अधिकारी ने बताया कि निगम की टीम ने सातरोड, मास्टर कॉलोनी, सेक्टर 1 से 4, मिर्जापुर रोड तथा सेक्टर 9 से 11 क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को पकड़ा। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पशु पकड़ने वाली टीम के साथ एएसआई संदीप कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। ब्यूरो