हिसार में सुबह 7 बजे छाई धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
हिसार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश व इस सीजन का सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को वीरवार के मुकाबले 1.4 डिग्री की गिरावट आई और यह सामन्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। इससे पहले 14 दिसंबर को हिसार जिला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज को आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। मगर 17 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चूंकि यह भी कमजोर श्रेणी का होगा तो इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।
इससे पहले शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से हुई और साथ में हल्के बादल भी छाए रहे। हालंकि सुबह जल्दी ही धुप निकल आई जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले शहर को अधिकतम तापमान 22.7 व बालसमंद में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।