फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मेयर ने मंत्री के सामने उठाया सवाल, हाउस में प्रस्ताव पास होने पर भी क्यों नहीं रोका सर्वे कंपनी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से चंडीगढ़ में बजट पूर्व परामर्श बैठक का आयोजन किया गया, अध्यक्षता निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने की। बैठक में मेयर ने प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाली कंपनी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाउस ने सर्वे कंपनी का भुगतान रोकने का प्रस्ताव पारित किया था। बावजूद इसके सरकार ने कंपनी का भुगतान क्यों किया। इस दौरान मेयर ने शहर से जुड़े एजेंडे भी रखे। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि कंपनी के सर्वे में काफी गलतियां हैं। 15 हजार शिकायतें उसी समय कंपनी के पास आईं थी और उनका भी ठीक से समाधान नहीं किया गया। 9700 शिकायतें अब आई हैं। 14 हजार प्रॉपर्टी का मिलान ही नहीं हो पा रहा है। कंपनी का ठेका रद्द करने से पहले इन गलतियों को ठीक करवाना चाहिए था। सिर्फ हिसार नगर निगम ही नहीं, बल्कि अन्य निकायों ने भी प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में गड़बड़ियां बताईं।



बैठक में इन एजेंडों को रखा

- व्यापार एवं व्यवसाय कुंज परियोजना फेज-1 में बेचे गए प्लॉट पर किस्तों की राशि पर ब्याज माफ करना।

- बकाया संपत्ति कर में ब्याज की 100 प्रतिशत छूट 31 मार्च तक के लिए लागू करना।

- पटेल नगर की सब्जी मंडी में 15 रेहड़ियों के थड़ों का सेल केस करने बारे।

- प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कंपनी की तरफ किए गये सर्वें की रिपोर्ट लागू करने उपरांत आमजन को बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इनका समाधान किया जाए।
विज्ञापन


- नगर सुधार मंडल की तरफ से विकसित पटेल नगर में बची हुई दुकानें बेचने बारे में।

- लाला लाजपत राय मार्किट व राजगुरु मार्केट के पीछे पड़ी जमीन बेचने बारे में।

- नगर सुधार मंडल की तरफ से विकसित किए गए व्यापार कुंज फेज एक, दो व तीन में बची हुई दुकानों को बेचने बारे में।



मेयर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र

- मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मेयर ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में बहुत से लोगों की पारिवारिक आय गलत दर्शाई गई है जोकि शिकायत दर्ज करवाने पर भी सही नहीं हो पर रही है। इन पर संज्ञान लेकर इनका समाधान करवाया जाए।

- शहर इतना बड़ा होने के कारण एक जेटिंग मशीन से समस्याओं का समाधान नहीं हो पर रहा है। इसे देखते हुए एक नई जेटिंग मशीन जन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई जाए।



मंत्री गुप्ता बोले-उतना ही बजट बनाओ, जिसे हासिल कर सको

नगर निगम ने मौजूदा वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से आय का 22 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन 31 जनवरी तक निगम के खाते में टैक्स से 9.94 करोड़ रुपये ही आए। कई अन्य निकायों के भी ऐसे ही हालात मिले। इस पर निकाय मंत्री ने कहा कि बजट उसी हिसाब से बनाओ, जिसे हासिल किया जा सके। बैठक में निगम अधिकारियों ने बताया कि उनका मौजूदा वित्त वर्ष का बजट 1.95 अरब रुपये का है। 31 जनवरी तक उन्होंने 63.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इन मदों से अब तक इतनी हुई आय

मद-लक्ष्य-आय

प्रॉपर्टी टैक्स-22 करोड़-9.94 करोड़
फायर टैक्स-1.5 करोड़-44 लाख

बिजली ड्यूटी-12 करोड़-शून्य

स्टांप ड्यूटी-25 करोड़-12.80 करोड़
दुकानों की बिक्री-10 करोड़-2.81 करोड़
विज्ञापन- 1 करोड़-41.86 लाख

नोट : यह आंकड़ा 31 जनवरी तक का है

निगमायुक्त ने रखा आदर्श रोड का सुझाव

इस दौरान आयोजित संचालन समिति की 17वीं बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने निकाय मंत्री के समक्ष निकाय एरिया में आदर्श रोड का सुझाव रखा। निकाय मंत्री को यह सुझाव काफी पसंद आया और उन्होंने सभी निकायों को अपने एरिया में आदर्श रोड बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें