फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन से चार महीने की गर्भवती थी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता माधुरी भारती की हत्या का आरोपी पति और अन्य अभी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं वीरवार को माधुरी के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतका तीन से चार महीने की गर्भवती थी। सदर थाना पुलिस अब गर्भ में पल रहे भ्रूण के सैंपल लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि मृतका की मौत से 26 दिन पहले ही शादी हुई थी। पति समेत दो पर गला दबाकर हत्या का केस दर्ज है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रहने वाले पारस ने बताया था कि वह फिलहाल परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर में रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। छोटी बेटी माधुरी भारती की शादी 17 फरवरी 2024 को सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप के साथ की थी। शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद बेटी ससुराल में रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रदीप और ससुरालवाले बेटी माधुरी को परेशान करने लगे। इस बारे में बेटी ने फोन कर बताया था। पारस ने बताया था कि बुधवार सुबह जमाई प्रदीप ने फोन कर सूचना दी कि माधुरी भारती ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिवार वालों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। शवगृह में जब बेटी के शव को देखा तो गर्दन पर चोट के निशान थे। आरोप है कि देर रात प्रदीप और उसके परिजनों ने गला दबाकर माधुरी की हत्या की। सदर थाना पुलिस ने प्रदीप और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों द्वारा सैंपल दिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या के आरोपी पति व अन्य की तलाश जारी है। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें