फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटी-दोहिते का गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। राजस्थान की भादरा तहसील के भिरानी गांव में घरेलु कलह में पत्नी और बेटी की हत्या के बाद सोमवार को दोनों के शव आदमपुर खंड के गांव चूली बागड़ियान लाए गए। यहां उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजस्थान पुलिस ने आरोपी पति प्रेम को गिरफ्तार कर लिया है। चूली बागड़ियान निवासी राधिका ने करीब दो साल पहले अपनी मौसेरे भाई से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से राधिका और प्रेम के परिजनों ने उनसे कोई वास्ता नहीं रखा। पिछले तीन-चार माह से दोनों में अनबन चल रही थी। रविवार को प्रेम ने राधिका और पांच माह के बेटे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। भादरा पुलिस ने उसे गोगामेड़ी में गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव युवती के पिता राजेंद्र को सौंप दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें