फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुले पैसों का झंझट खत्म, राउंड फिगर में लगेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब रोडवेज बसों में खुले पैसों का झंझट खत्म होगा। यात्रियों से राउंड फिगर में किराया लिया जाएगा। रोडवेज बसों में मैन्युअल और ई-टिकटिंग मशीनों में राउंड फिगर सिस्टम लागू किया जा चुका हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। अक्सर कई बार खुले पैसों को लेकर यात्रियों और परिचालकों में झगड़ा होता था। रोडवेज बसों में 3,5, 7 और 9 की टिकट का सिस्टम खत्म कर दिया गया हैं। ऐसे में अब राउंड फिगर में टिकट के हिसाब से 5 या फिर 10 रुपये टिकट बनेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग से रोडवेज के पास आदेश आ चुके हैं। अभी तक 25 से ऊपर ही राउंड फिगर सिस्टम लागू था। इससे हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें