फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से पानी लेने गई बच्ची की ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 33 में निर्माणाधीन मकान में पानी लेने गई नौ वर्षीय बच्ची पर ईंटों से भरी लिफ्ट की ट्रॉली गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मूल रूप से मध्यप्रदेश के दमो गांव निवासी पुरुषोतम अपने परिवार के साथ सेक्टर 33 में निर्माणाधीन मकान में रह रहा है और वहीं पर मजदूरी करता है। उसकी नौ वर्षीय बेटी रागनी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। रविवार को अवकाश होने के कारण बेटी घर पर थी। दोपहर को वह सामने बन रहे निर्माणाधीन मकान से पीने का पानी लेने के लिए गई थी। बर्तन में पानी भर कर मकान से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान ईंट से भरी लिफ्ट की ट्रॉली का अचानक हुक टूट गया और ट्रॉली रागनी के ऊपर आकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें