फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी उम्र के दूल्हे के साथ शादी करने से युवती ने किया इनकार, लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में साढ़े 18 वर्षीय एक युवती ने बरात लेकर पहुंचे अपने से दोगुनी आयु के दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटा दिया। युवती ने इस दौरान शादी समारोह में आए लोगों के समक्ष साफ तौर पर उक्त दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा व बराती जब युवती की बात को नजर अंदाज करने लगे तो युवती अपनी बहन के साथ पुलिस स्टेशन की ओर रवाना हो गई। परिजनों ने युवती को पुलिस के पास जाने से रोका। युवती के तेवर देख दूल्हा बरातियों सहित मौके से गाड़ी में बैठकर लौट गया। मौके पर बरातियों व लड़की पक्ष के लोगों के बीच खूब हंगामा हुआ। बरात सिरसा के गांव सुचान कोटली से आई थी। बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति दूल्हा बनकर आया था उसके तीन बच्चे हैं। बरात में शामिल लोगों ने बताया कि शादी के लिए यह रिश्ता स्वयं लड़की की मां करके आई थी। देर शाम मामले के संबंध में पंचायत भी हुई। इस दौरान पंचायत के समक्ष युवती ने कहा कि जो लोग पंचायत में शामिल हैं वे ही फैसला कर बता दें कि मेरी उम्र को देखते हुए क्या उन्हें लगता है कि वह उसके दोगुनी से भी अधिक आयु के व्यक्ति से शादी कर ले। बाद में जब पंचायतियों के पास युवती के सवाल का कोई जवाब नहीं था तो पंचायती भी लौट गए। हालांकि मामले के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें