फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर का पहला प्रवेश द्वार 15 अगस्त तक हो सकता तैयार

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर प्रवेश द्वार का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एवं उपायुक्त प्रदीप
विज्ञापन
हिसार। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों के साथ शहर के पहले प्रवेश द्वार, टाउन पार्क व श्मशान घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए 15 अगस्त तक की समय सीमा दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अतिरिक्त मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार के पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है। अब पिलरों के ऊपर चक्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा फिनिशिंग का काम चल रहा है। प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि यह द्वार न केवल हिसार का एक प्रमुख लैंडमार्क बनेगा, बल्कि यह यहां आने वाले आगंतुकों के लिए स्वागत का प्रतीक भी होगा।
इसके अलावा डॉ. कमल गुप्ता ने टाउन पार्क के सुंदरीकरण और ऋषि नगर श्मशान घाट के आधुनिकीकरण के कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, लोकेश असीजा, राज कुमार सलूजा, केपी गुप्ता, सतीश सुरलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें