फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परिजनों ने दिन में थाने के बाहर दिया धरना तो दोपहर बाद लापता बच्चों के शव जलघर में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र से 3 मई को लापता भगत सिंह नगर एरिया की गली नंबर 3 के गौरव (11) और कृष्ण (11) के शव रविवार दोपहर बाद सेक्टर 1-4 के जलघर के वाटर टैंक से बरामद हुए। इससे कुछ घंटे पहले ही बच्चों के परिजनों ने उनकी बरामदगी के लिए एचटीएम थाना के सामने धरना दिया था। शव मिलने सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस पुलिस, सीआईए और डीएसपी मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, दोनों बच्चों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भगतसिंह नगर के कृष्ण और गौरव शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। परिचितों ने बताया कि वे दोनों गहरे दोस्त थे। वे दोपहर बाद 3 बजे तक घर नहीं लौटे तो गौरव की बहन ने मां मीना के पास फोन कर भाई के घर न लौटने की बात बताई। उसके बाद वे दूसरे बच्चे के घर गए तो कृष्ण नहीं मिला। परिजनों ने सोचा वे लौट आएंगे। शाम होते-होते परिजनों की चिंता बढ़ती गई और वे उन्हें ढूंढने निकले। परिजनों ने दोनों को हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद गौरव की मां मीना और कृष्ण की मां सपना एचटीएम थाने पहुंचीं और गुमशुदगी की शिकायत दी। एचटीएम थाना पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस को रविवार दोपहर बाद सूचना मिली कि सेक्टर 1-4 के जलघर में दो बच्चों के शव पड़े हैं। इस पर डीएसपी विजयपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

दो बहनों का इकलौता भाई था गौरव
गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। गौरव के पिता का नाम कृष्ण है, जो मजदूरी करते हैं। वहीं कृष्ण के पिता का नाम हरीश है, जो सफाई कर्मचारी हैं। गौरव तीसरी कक्षा में पढ़ता था, जबकि कृष्ण ने पढ़ाई छोड़ रखी थी। कृष्ण का छोटा भाई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का बोर्ड करे पोस्टमार्टम
भीम आर्मी नेता संतलाल आंबेडकर ने बताया कि संगठन जिलाध्यक्ष रमेश राणा ने मांग रखी है कि मामले की जांच सीआईए को सौंपी जाए और डॉक्टरों के बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाए। इस मामले के दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। हमने शनिवार को एचटीएम थाने के सामने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें