फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आगे आने से पलटा डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। उमरा-मुजादपुर रोड पर पशु आगे आने पर डंपर पलट गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे डंपर चालक उमरा निवासी 25 वर्षीय संदीप जा रहा था। अचानक सड़क पर पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर पलट गया। घायल को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमरा निवासी मृतक के बड़े भाई विनोद ने बताया कि वह क्रशर पर डंपर चालक था। सोमवार सुबह रोड़ी लेकर जींद जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें