फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने पर चालक का 33500 रुपये का चालान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पुलिस प्रशासन की तरफ से सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सीलिंग प्लान का निरीक्षण किया। 60 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने पर चालक का 33500 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा 328 वाहन चालकों के चालान किए और कागजात न दिखाने पर 8 वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

450 कर्मचारी तैनात रहे
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सीलिंग प्लान के तहत जिले में 60 जगह नाके लगाए गए और 450 कर्मचारी तैनात थे। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने स्वयं नाकों को चेक किया और वहां पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों से पूछताछ करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन के बीच पुलिस की मौजदूगी और इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। नागरिक पुलिस को सड़कों पर तैनात देख खुद को सुरक्षित महसूस करते है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें