फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दंपती में लंबे समय से चल रहा था मनमुटाव, शराब पीने से रोकती थी पत्नी, मायके जाने के लिए निकली रास्ते में आया आत्महत्या का विचार

Sat, 17 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश सांगा
विज्ञापन

घिराय। गांव गैबीपुर में जलघर की डिग्गी में डूबने से दंपती की मौत मामले में दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव की बात सामने आई है। राजकुमार शराब पीने का आदी था और सुनीता उसे ऐसा करने से रोकती थी। शुक्रवार सुबह पति से विवाद के बाद सुनीता बेटे के साथ अपने मायके सुलखनी जाने के लिए घर से निकली थी। घर के नजदीक ही जलघर बना है। इसके पास पहुंचते ही उसे खुदकुशी करने का विचार आया और बेटे के साथ करीब 9 फीट गहरी डिग्गी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि डिग्गी के पैंदे में कीचड़ होने से दोनों के पैर उसमें फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। पास ही रामलीला मैदान में मौजूद युवकों ने डिग्गी में उतरकर बचाव का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बचाव अभियान के दौरान सबसे पहले राजकुमार और उसके बेटे को बाहर निकाला जा सका। दोनों को बरवाला के सरकारी अस्पताल ले गए। बच्चे को बचा लिया गया लेकिन राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। करीब आधे घंटे बाद डिग्गी में सुनीता का शव मिला। जांच अधिकारी फलेल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें