फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सिवानी-लोहारू सड़क की हालत खस्ता, राहगीर परेशान

Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी-लोहारू की खस्ताहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी से लोहारू जाने वाली सड़क पांच वर्ष से अधिक समय से खस्ताहाल है। कई बार ग्रामीण अधिकारियों से इसकी शिकायत कर निर्माण की मांग कर चुके हैं। रविवार को ग्रामीणों ने समाजसेवी नितिन की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खंड के गांव कालोद से लेकर सिवानी तक बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नितिन ने कहा कि इस सड़क मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। अगर जल्द इस सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो हल्के के विधायक व कृषि मंत्री का आसपास के गांवों में बहिष्कार करते हुए काला झंडा दिखाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास सड़क निर्माण का विभाग है, लेकिन उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू जिला महासचिव बिजेंद्र हरियावास, आकाश इंदौरा, सौरभ कालोद , मुक्कल मोहिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें