हिसार
डॉ. कमल गुप्ता : भाजपा
कमजोर पक्ष: एंटी इनकंबेंसी, व्यक्तिगत स्तर पर विरोध।
मजबूत पक्ष : भाजपा की टिकट, संघ व अग्रवाल समाज का साथ।
रामनिवास राड़ा : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: हुड्डा की दूरी, नायब सैनी के कारण समाज के वोट बंटना
मजबूत पक्ष: कांग्रेस की लहर, पिछले 5 साल में जनता के बीच रहना
गौतम सरदाना : निर्दलीय
कमजोर पक्ष: मेयर रहते हुए लोगों की नाराजगी व किसी पार्टी से न होना
मजबूत पक्ष: पंजाबी समाज में मजबूत पकड़, खुद का लोगों से अच्छा संपर्क
सावित्री जिंदल : निर्दलीय
कमजोर पक्ष: किसी दल का टिकट न होना, दस साल हिसार से दूर रहना
मजबूत पक्ष: अग्रवाल समाज का बड़ा समर्थन, लोगों में अच्छी छवि
नलवा
रणधीर पनिहार : भाजपा
कमजोर पक्ष: जाट समाज का पूरा साथ न होना, भाजका के प्रति एंटी इनकंबेंसी
मजबूत पक्ष: कुलदीप बिश्नोई का साथ होना, रणबीर गंगवा का साथ मिलना
अनिल मान : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: पहले चुनाव लड़ने का अनुभव न होना, बाहरी प्रत्याशी होना
मजबूत पक्ष: कांग्रेस की लहर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ
वीरेंद्र चौधरी : जजपा
कमजोर पक्ष: लोगों में जजपा के प्रति गुस्सा, जजपा संगठन का कमजोर पड़ना
मजबूत पक्ष: पढ़े लिखे युवा की छवि, पहले चुनाव लड़ने के कारण लोगों के बीच पकड़
नारनौंद
कैप्टन अभिमन्यु : भाजपा
कमजोर पक्ष: भाजपा के प्रति एंटी इनकंबेंसी, कई गांवों में व्यक्तिगत विरोध
मजबूत पक्ष: नारनौंद में कराए गए विकास कार्य, रामकुमार गौतम का साथ
जस्सी पेटवाड़ : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: सैलजा समर्थकों की दूरी, जनता के बीच गंभीर व्यक्तित्व की छवि न होना
मजबूत पक्ष: कांग्रेस की लहर में हुड्डा का गुट से होना, पहले भी चुनाव लड़ने का अनुभव
उकलाना
नरेश सेलवाल : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: सैलजा की दूरी, सीएलयू मामले में आरोप
मजबूत पक्ष: हुड्डा गुट से होना, पिछले 5 साल से लगातार जनता के बीच रहना
अनूप धानक : भाजपा
कमजोर पक्ष: जजपा-भाजपा का विरोध होना, भाजपा संगठन का पूरा साथ न मिलना
मजबूत पक्ष: मंत्री पद रहते हुए कराए गए काम, पिछली दो बार से लगातार विधायक होना
बरवाला
रामनिवास घोड़ेला : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: सीएलयू मामला, नौकरियों का मामला उछलना, किसान संगठनों का विरोध
मजबूत पक्ष: पहले विधायक रहने के कारण काडर वोट, हुड्डा गुट से होना
रणबीर गंगवा : भाजपा
कमजोर पक्ष: बाहरी प्रत्याशी होना, भाजपा के प्रति एंटी इनकंबेंसी
मजबूत पक्ष: कुम्हार समाज से होना, व्यक्तिगत छवि का लाभ
आदमपुर
भव्य बिश्नोई : भाजपा
कमजोर पक्ष: भाजपा के प्रति एंटी इनकंबेंसी, जनता के पूरे काम न करा पाना
मजबूत पक्ष: चौधरी भजनलाल का नाम, युवा होने के कारण जनता में अच्छी छवि
चंद्रप्रकाश जांगड़ा : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: पहले चुनाव का अनुभव न होना, बाहरी प्रत्याशी होना
मजबूत पक्ष: कांग्रेस की लहर में हुड्डा का आशीर्वाद, उच्च शिक्षित व ओबीसी समाज से होना
हांसी
राहुल मक्कड़ : कांग्रेस
कमजोर पक्ष: चुनाव मैनेजमेंट न होना, सैलजा गुट का साथ न आना
मजबूत पक्ष: कांग्रेस की लहर में हुड्डा का साथ, दादा का वोट बैंक व युवा चेहरा होना
विनोद भयाना : भाजपा
कमजोर पक्ष: शहर की समस्या का समाधान न करा पाना, भू माफिया का टैग लगना
मजबूत पक्ष: दो बार विधायक रहने का अनुभव, ओबीसी वोट बैंक का साथ आना