फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दौड़ लगाने गए बच्चे को पालतू कुत्तों से कटवाया, तीन पर केस

Fri, 17 Mar 2023 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां (चरखी दादरी)। कोहलावास निवासी शिकायतकर्ता सिकंदर ने पुलिस को दी शिकायत में पालतू कुत्तों से अपने बेटे अथर्ब को कटवाने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने नौ दिन बाद तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोहलावास निवासी सिकंदर ने बताया कि उसका बेटा अथर्ब 8 मार्च को गांव के स्कूल में दौड़ लगाने गया था। शाम को लौटते समय रास्ते में दो पालतू कुत्तों ने उसके बेटे अथर्ब को काट लिया। उसने बताया कि उसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन करके इस घटना की जानकारी दी। जब वह वहां पहुंचा तो उसका बेटा घायल अवस्था में था। उसने बताया कि कुत्तों के मालिक ने जानबूझकर उसके बेटे को कटवाया है। बता दें कि इस मामले के शिकायतकर्ता ने घटना के बाद कुत्ता मालिक पर फायर किया था, जिसमें वो तो बच गया था, लेकिन गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें