हिसार। मुकलान गांव के पास हाईवे पर सोमवार रात बदमाशों ने दो फायर कर व्यापारी से कार और 2.40 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद व्यापारी मुकलान निवासी महेश अपने दोस्त के साथ आजाद नगर थाना पुलिस पहुंचा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जसबीर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुकलान गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर बीज की फैक्टरी है। सोमवार रात करीब 8 बजे दोस्त शंकर सिवानी निवासी अपनी कार में फैक्टरी आया था। कुछ देर बाद दोनों अपनी अपनी कार लेकर हाईवे पर आ गए। दोनों ने सड़क किनारे कार खड़ी कर दी। मैं अपनी कार से उतर कर दोस्त की कार में बैठ गया। गाड़ी के अंदर चाबी लगी हुई थी। एक सीट के नीचे 2 लाख 40 हजार रुपये रखे थे। कुछ देर बाद पीछे से दो फायर हुए। पीछे देखा तो ढाणी मुकलान निवासी जसबीर अपने दोस्तों के साथ दिखाई दिया। गोली चलने के बाद दोस्त ने कार दौड़ ली। थोड़ी देर बाद आए आए तो महेश की कार गायब थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने जसबीर और अन्य पर लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, मुकलान गांव में मंगलवार सुबह गांव के एक युवक ने बबलू का कॉलर पकड़ कर पिस्तौल तान दी। इस दौरान गोली नहीं चलने से उसकी जान बच गई। बाद में शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुकलान निवासी बबलू ने बताया कि वह सुबह घर पर था। देेवा गांव की तरफ से गांव का ही जसबीर बाइक पर आया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसका कॉलर पड़ता और फायर के लिए पिस्तौल चलाई, लेकिन गोली नहीं चल सकी।