फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बदला डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले का रूट

विज्ञापन
उकलाना में रेलवे फाटक को ठीक करते रेलवे कर्मचारी।संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। सोमवार दोपहर बाद एक सांड़ ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रूट को बदल दिया।
विज्ञापन

सांड़ ने रेलवे फाटक के पाइप को टक्कर मार दी, जिसमें सांड़ कुछ देर तक फाटक के नीचे फंस गया। सांड़ की टक्कर से फाटक का लॉक अटक गया। काफी देर कोशिश करने के बाद भी यह नहीं खुला, तो कर्मचारियों ने हटवाने का प्रयास किया। फाटक अटकने के कारण इसका कुछ हिस्सा ही खुल सका, जिसके चलते दुपहिया वाहन ही निकल सके। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को इस रूट से गुजरना था। फाटक के पाइप बंद देखकर पुलिस ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को दौलतपुर फाटक से निकाला। करीब दो घंटे बाद फाटक को खोला जा सका।

उकलाना-भूना रोड पर रेलवे फाटक के नीचे फंसा सांड़।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें