फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने जिस एजेंसी का टेंडर किया रद्द, वही करेगी पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछा रही जिस एजेंसी पर नगर निगम ने क्लॉज थ्री (टेंडर रद्द्) के तहत कार्रवाई की थी, अब वहीं एजेंसी अधूरा काम को पूरा करेगी। एजेंसी की मानें तो अगले दो-तीन दिन में वार्ड-11 स्थित आदर्श कॉलोनी से काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल बची हुईं पाइपों को ही बिछाया जाएगा। इसके अलावा 6 सितंबर को नगर निगम के अधिकारी गुजरात जाकर पाइपों का निरीक्षण करेंगे। एजेंसी को अपना काम 31 मार्च तक पूरा करना है। हालांकि एजेंसी अधिकारियों का दावा है कि वह जनवरी तक काम को पूरा कर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत योजना के तहत शहर में पेयजल लाइन बिछाने वाली एजेंसी ने पिछले वर्ष मई में काम बंद कर दिया था। बार-बार कहने के बाद भी उसने काम शुरू नहीं किया। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने एजेंसी पर पहले क्लॉज वन, फिर क्लॉज टू व आखिर में क्लॉज थ्री के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद एजेंसी ने मुख्यालय में क्लॉज थ्री के खिलाफ अपील की थी।
एजेंसी को डेढ़ साल में पूरा करना था काम
अमृत योजना के तहत एजेंसी को वार्ड 11 में 35 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछानी थी। अक्तूबर 2018 में एजेंसी को काम का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और उसे यह काम मार्च 2020 तक पूरा करना था। अभी तक एजेंसी 20 किलोमीटर लंबी लाइन ही बिछा सकी। वार्ड पार्षद की मानें तो एजेंसी को वार्ड 8 कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन सिर्फ दो कॉलोनियां में ही काम पूरा हो सका, जिनमें हनुमान कॉलोनी व चौधरी कॉलोनी शामिल हैं। वहीं सातरोड़ खुर्द, सातरोड़ खास, बीएचपी कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी में लाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

यह होता है क्लॉज थ्री
क्लॉज थ्री के तहत एजेंसी का टेंडर रद्द कर बचे हुए काम का उसी लागत में दोबारा से टेंडर लगाया जा जाता है। अगर वह टेंडर निर्धारित लागत से ज्यादा में लगता है तो बढ़ी हुई लागत एजेंसी से ही वसूल की जाएगी। यही नहीं एजेंसी को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
वार्ड में अभी कुछ पाइप बचे हुए हैं। इनसे आदर्श कॉलोनी में काम शुरू करवा दिया जाएगा। 6 सितंबर को निगम के अधिकारी गुजरात में बन रहीं पाइपों का निरीक्षण करेंगे।
- पीयूष आनंद, मैनेजर, केबीपीकेजेजेवी
:::::::::::::::::::::::
अमृत योजना के लंबित कार्यों को जल्द करें पूरा : डॉ. गुप्ता
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता सोमवार को वार्ड-11 पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों को सातरोड़ में अमृत योजना के तहत पेयजल की लाइन बिछाने के कार्य को जल्द पूरा करवाने को कहा ताकि गलियों का निर्माण जल्द करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए एक माह बाद फिर से दौरा करेंगे। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व वह संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर में निशान साहिब की स्थापना एवं अनावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलिना, मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, राजपाल मांडू व सतीश सुरलिया, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान व कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग, एसडीओ संदीप बेनीवाल, जेई संदीप, कर्मवीर सातरोड़ आदि मौजूद रहे।
वार्ड 11 से 15 के 23 पार्कों का करवाया जाएगा सुंदरीकरण
डॉ. कमल गुप्ता ने मॉडल टाउन के सेठी पार्क व सातरोड़ खुर्द के श्मशान घाट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के वार्ड 11 से 15 के बीच स्थित विभिन्न 23 पार्कों के सुंदरीकरण पर 89.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत चहारदीवारी, मेन गेट, फुटपाथ, ग्रील, पेंटिंग आदि कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने सातरोड़ खुर्द श्मशान घाट का निरीक्षण करते हुए बताया कि 88.67 लाख रुपये की धनराशि से श्मशान घाट के मेन गेट का निर्माण, चहारदीवारी की मरम्मत, बैठने के लिए बैंच, शौचालयों का निर्माण सहित लंबित कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें