फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिहार से रेबीज के टीके मंगवाने वाला आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पारिजात चौक के पास से रेबीज के 497 टीकों के साथ पकड़े गए आरोपी मोठ निवासी प्रवीन को शहर थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने आरोपी प्रवीन को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को बिहार लेकर जाएगी और पता लगाएगी की वहां से सरकारी वैक्सीन किस ने भेजी थी और मामले से कितने आरोपी जुड़े हुए है।
विज्ञापन

पारिजात चौक के पास से पकड़ा था
जानकारी के अनुसार एडीजीपी की टीम ने पारिजात चौक के पास ड्रग्स विभाग की टीम के साथ मिलकर एक्टिवा सवार युवक को पकड़ा था। उसके पास से दो कार्टून मिले थे। जांच के बाद उनके अंदर से 497 रेबीज इंजेक्शन बरामद हुए थे। पकड़ा गए आरोपी मोठ निवासी प्रवीन ने पूछताछ के दौरान बताया कि कोरियर के माध्यम से इंजेक्शन मंगवाए थे और पंजाब में सप्लाई करने थे। शहर थाना पुलिस ने प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें