फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चंडीगढ़ में पेड़ से टकराई थार, आदमपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार पेड़ से टकरा गई। हादसे में हिसार जिले के आदमपुर निवासी साहिल की जान चली गई जबकि उसका दोस्त प्रियम घायल है। दोनों खरड़ से दोस्त की थार लेकर चंडीगढ़ घूमने आए थे। रात करीब 12:18 बजे बैरिकेड्स के बीच जिग-जैग तरीके से निकलने की कोशिश में चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। थार डिवाइडर पर चढ़कर करीब 20 मीटर आगे जाने के बाद पेड़ से टकरा गई। कृष्ण सिंह के मुताबिक हादसे के बाद भांजे साहिल ने अपने मोबाइल से इमरजेंसी नंबर पर कॉल की। दोस्त प्रियम ने गूगल पर साहिल के गांव की खाद-बीज दुकान का नंबर तलाशा और रात करीब ढाई बजे बजरंग बीज भंडार के मालिक को फोन कर हादसे की जानकारी दी। परिजन शनिवार सुबह आठ बजे जीएमसीएच-16 पहुंचे। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भाना निवासी साहिल के पिता पूरणमल खेती करते हैं। साहिल उनका इकलौता बेटा था। उसने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी की थी और खरड़ में अप्रेंटिस कर रहा था। थार हिसार के गांव पेटवाड़ निवासी सुमित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें