फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जहर निगलने वाली किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वैलेंटाइन-डे के दिन शनिवार को बरवाला क्षेत्र में जहर निगलने वाले प्रेमी युगल में से किशोरी की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जहर निगलने के बाद दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बरवाला थाना क्षेत्र के एक खेत में युवक और किशोरी अचेत अवस्था में मिले थे। दोनों 11वीं पढ़ाई छोड़ चुके थे और 9वीं कक्षा से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को कुछ समय पहले उनके संबंध की जानकारी मिली थी। उन्होंने शादी के लिए सहमति भी जता दी थी। किशोरी के परिजनों का कहना था कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। तब तक दोनों परिवार रोका की रस्म पूरी करने पर राजी हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवक जल्द शादी करने की जिद कर रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेतों से गुजर रहे एक ग्रामीण ने दोनों को अचेत हालत में देखा। उसने गांव के सरपंच और अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। फिलहाल किसी से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें