फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर की वाणी का हर शब्द सफलता का मार्ग : डिप्टी स्पीकर

Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 कैमरी हिसार में संत कबीर चौक पर प्रतिमा का अनावरण करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि संत शिरोमणि कबीरदास की शिक्षाएं कई शताब्दियों के बीत जाने के बाद आज भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं, जिन पर चलकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। शनिवार को गांव कैमरी में संत शिरोमणि कबीरदास के 626वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संत कबीर चौक पर मूर्ति का अनावरण भी किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा संत कबीर की वाणी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उनके दोहे ज्ञान का सागर है, जिनसे समाज में रूढ़िवादी सोच समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने संतो -महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष विचार प्रसार योजना आरम्भ की। आज 45 लाख बीपीएल परिवारों को राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना का विस्तार करके चिरायु योजना को लागू कर पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया गया। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
राज्य सरकार ने हाउसिंग फॉर ऑल के तहत काम आय वाली श्रेणी के लोगों को अंशदान आधार पर प्लॉट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना लॉन्च की। योजना के तहत 26 जून को विभिन्न जिलों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरपंच दयावंती भाम्भू, ओम पटवारी, जगत सिंह, सुरेंद्र कुमार, भगवान दास नंबरदार, विनोद कुमार पंच, सुमन देवी पंच, महेंद्र पंच, अनूप कुमार, राजेंद्र कुमार, अरुण पंच, सुभाष कुमार, सोमबीर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें