हिसार। गांव मिर्जापुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका कमला देवी घायल हो गईं। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी विक्रम के अनुसार, गांव शिकारपुर निवासी कमला देवी ने पुलिस को बताया कि वह मिर्जापुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 19 नवंबर को छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौटते समय गांव से आधा किलोमीटर आगे कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उनके बेटे हिमांशु ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनके दाहिने पैर में चोटें आईं और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। उनका आरोग्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।