फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साइबर ठगों ने शिक्षक से 10.48 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने लांधड़ी निवासी शिक्षक से 10 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिक्षक ने साइबर सेल थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 मई को उसके फोन पर एक कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि वह लंदन से सचिन बोल रहा है। आपके खाते में 24 लाख 15 हजार रुपये डलवा रहा हूं। इनमें से 4 लाख 15 हजार रुपये मेरे दोस्त हरजीत के खाते में डाल देना। फिर उसने व्हाट्सएप पर स्क्रीन शॉट भेजा। उसमें लिखा था कि एक-दो दिन में खाते में रुपये आ जाएंगे। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। आपके खाते में 24 लाख 15 हजार रुपये जमा हुए हैं। इस तरह उसे सचिन पर विश्वास हो गया। फिर उसने अलग-अलग तारीख पर अपने खाते में मुझसे 10 लाख 48 हजार रुपये डलवा लिए। मैंने अपने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते में कोई पैसे नहीं आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें