फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाने वाला टी-55 टैंक अब बनेगा शहर की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टी-55 टैंक ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान की सेना को करारी मात देने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 1968 में भारतीय सेना में टी-55 टैंक को शामिल किया गया था। अब जल्द ही यह टैंक शहर की शान बनेगा। अगले एक पखवाड़े में इस टैंक को लघु सचिवालय के समीप स्थित शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर रखने की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी दी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस टैंक को रखने का मकसद यह है कि नागरिक भारतीय सेना की सर्वोच्च वीर गाथाओं से प्रेरणा ले सके। यह टैंक राज्य मंत्रालय की तरफ से जिला प्रशासन को मिला है।
200 पंपसेट लगाकर की पानी की निकासी
उपायुक्त ने बताया कि बारिश के कारण जिले के विभिन्न गांवों में हुए जलभराव की निकासी को लेकर 200 पंपसेट लगाए गए हैं। अब करीब 20 से 25 गांव ही बचे हैं, जहां जलभराव है। हालांकि इन गांवों में धान की फसल भी लगी हुई है। जलभराव से जिन किसानों को फसल खराब हुई है, वह किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए। इस दौरान किसान नुकसान का ब्योरा भी पोर्टल पर भर सकते हैं। यह जानकारी पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के पहुंच जाएगी। फिर पटवारी के माध्यम उस नुकसान का आकलन करवाया जाएगा और किसान को नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। हिसार, हांसी, बरवाला व नारनौंद में आयोजित किए जाने वाले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक घर, सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस स्टेशनों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंध किए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं पंचायत विभाग की गठित टीमों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें