फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 5वें दिन 2 घंटे के लिए सूर्य ने दिए दर्शन, तापमान बढ़ा पर ठंड से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में 5 दिन बाद बुधवार को सूर्य देवता ने दर्शन दिए। हालांकि सिर्फ 2 घंटे के लिए ही धूप निकली। इससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। तीसरे दिन भी दिन के समय सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। बता दें कि ऊपरी वायुमंडल में घना कोहरा छाने के कारण जिले में 29 दिसंबर के बाद से दिन के समय धूप नहीं निकल रही थी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार सुबह भी धूप नहीं निकली। ऊपरी वायुमंडल में कोहरा छाने के कारण बादल छाने जैसी स्थिति रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिन के समय करीब 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस कारण से ऊपरी वायुमंडल में छाया कोहरा भी छंटने लगा। दोपहर बाद करीब 2 बजे धूप निकली। सूर्य देवता को देखकर लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि धूप के कारण हाड़ कपकपाने वाली ठंड से खास राहत नहीं मिली।
दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री से कम रहा अंतर
इस दौरान दिन व रात के तापमान में अंतर 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें