फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुलचानी के टैक्सी ड्राइवर को चाकू मारकर किया घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव सुलचानी के टैक्सी ड्राइवर को दो युवकों ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। सुलचानी निवासी साहिल ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले इको गाड़ी लेकर नारनौंद से अपने गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव की लड़कियों को गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उसकी गाड़ी के आगे कट मारने लगे। उसने उनको टोका तो उन्होंने धमकी दी कि दोबारा जब नारनौंद आएगा तो तुझे देख लेंगे। बुधवार को वह अपनी गाड़ी लेकर गांव के ही मनजीत के साथ गाड़ी की एनओसी लेने के लिए जींद जा रहा था तो जैसे ही नारनौंद की नहर पर पहुंचे तो सावन व उसके साथ एक ने युवक गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर दी। डर के मारे उसने गाड़ी को भाग लिया और बजाज एजेंसी के सामने गाड़ी को रोककर जब वह भागने लगा तो दोनों ने उसे पकड़ लिया। सावन ने चाकू निकाल कर उसकी छाती पर वार किया और दूसरे लड़के ने ईंट से उसपर पर हमला कर दिया। झगड़ा देकर वहां पर अन्य लोग पहुंचे तो उनको देखकर दोनों जान से मारने की धमकी देकर बाइक को वहीं पर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें